फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Skeleton found of young man's head from Pokhari

पोखरी से युवक के सिर का मिला कंकाल

Tue, 06 Apr 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Skeleton found of young man's head from Pokhari
नगरा। क्षेत्र के मलप हरसेनपुर गांव की एक पोखरी से मंगलवार की सुबह युवक के सिर का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को जिला अस्पताल भेजा, जहां से हैदराबाद प्रयोगशाला विधि भेजा जाएगा। इसी पोखरी में 20 दिसंबर 2019 को एक युवक का धड़ भी मिला था।
विज्ञापन

बता दें कि मलप हरसेनपुर निवासी अंचल राजभर (22) आठ अक्तूबर 2019 की रात देवी जागरण देखने घर से निकला था, उसके बाद उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 20 दिसंबर 2019 को गांव की पोखरी से जलकुंभी निकालते समय अंचल राजभर का धड़ का कंकाल मिला था। पुलिस ने उस समय भी कंकाल को पीएम के लिए भेजा था। इसके बाद परिजन नामजद एफआईआर के लिए थाने का चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया। थक हारकर मृतक के बड़े भाई मिथिलेश राजभर ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने 18 मई 2020 को गांव के ही विनोद, संतोष गोंड व कपूरचंद धोबी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इस खोपड़ी के कंकाल को भी उसी युवक का मानकर पुलिस चल रही है। पुलिस युवक के दोनों कंकाल की जांच विधि विज्ञान शाला हैदराबाद भेज रही है। इस बाबत नगरा थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि कंकाल को जिला अस्पताल भेजा गया है, वहां से हैदराबाद प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed