फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SJP will face election at all seats of state.

प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सजपा(चं): अनिल

Tue, 31 Aug 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
SJP will face election at all seats of state.
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सोच और विचारधारा के साथ समाजवादी जनता पाटी(चंद्रशेखर) प्रदेश की सभी विधान सभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी के सांगठनिक ढ़ाचा को मजबूत करने की कवायद तेजी से चल रही है। समय आने पर प्रत्याशियों की घोषणा भी की जाएगी। उक्त बातें सजपा (चं)के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहीं। वे मंगलवार को पीडब्लूडी डाकबंगले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी जनता पार्टी बहुत पुरानी पार्टी है। इसी पार्टी से राजनीति की शुरूआत करने वाले लोग दूसरे दलों से जुड़कर राजनीति कर रहे है। उनके घर वापसी का प्रयास किया जाएगा। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की सजपा बलिया में ही नहीं पूरे विश्व में जानी जाती है। सजपा स्व. चंद्रशेखर के विचारों से चलेगी और जो भी लोग स्व. चंद्रशेखर से जुड़े हुए है, उनको ससम्मान पार्टी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में जाति और धर्मआधारित राजनीति चरम पर है। जबकि चंद्रशेखर जी इसके धुर विरोधी थे। उनके आदर्शों के अनुरुप समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सजपा प्रदेश व्यापी अभियान चलाएगी। इसके लिए बलिया समेत राज्य के सभी जिलों में वे भ्रमण करेंगे और स्व. चंद्रशेखर के लोगों से संपर्क बनाएंगे। इसके पूर्व सजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का नगर के टीडी कालेज चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed