फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sixteen more candidates nominated

सोलह और उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Wed, 09 Feb 2022 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sixteen more candidates nominated
बलिया। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन बुधवार को फेफना, बेल्थरारोड (सुरक्षित), रसड़ा, बैरिया, बलिया नगर, बांसडीह, सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्रों से 16 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसमें भाजपा, आप व जूडीयू के दो-दो, बसपा, कांग्रेस, एआईएमआईएम, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्ट, स्वदेश जनसेवक पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी और बहुजन मुक्ति मोर्चा के एक-एक उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया। इसके अलावा कुल तीन निर्दलियों ने भी नामांकन किया ।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनावी अधिसूचना के छठवे चरण में शामिल बलिया जिले की सात विधानसभाओं के लिए शुक्रवार से कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ हुई हैं। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन बेल्थरारोड से भाजपा के छठ्ठू राम, रसड़ा से राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी वीरेंद्र, निर्दलीय रामाश्रय चौरसिया, सिकंदरपुर से बसपा के संजीव बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी के प्रदीप, फेफना से मंत्री उपेंद्र तिवारी, जेडीयू से अवलेश सिंह, एआईएमआईएम से मोहम्मद शमीम, बलिया नगर से स्वदेश जनसेवक पार्टी से अजय, जनता दल यूनाइटेड से धन जी पटेल, लोक जनशक्ति पार्टी से सागर सिंह, आम आदमी पार्टी से अजय राय और निर्दलीय सुनील गुप्ता ने नामांकन किया। इसके अलावा बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के पुनीत पाठक, निर्दलीय कंचन सिंह तथा बैरिया विधान सभा क्षेत्र से बहुजन मुक्ति मोर्चा के सूर्यबली प्रसाद ने नामांकन किया।
विज्ञापन

अब तक बिके 176 नाम निर्देशन पत्र
बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन कक्ष से 27 पर्चों की बिक्री हुई। इसमें बेल्थरा रोड से 3 फार्म, रसड़ा से 2 फार्म, सिकंदरपुर से 3 फार्म, फेफना से 3 फार्म, बलिया नगर से 9 फार्म, बांसडीह से 0 फार्म और बैरिया से 7 फार्म लिए गए । इसके पूर्व मंगलवार तक 149 फार्म बेचे गए थे। यानि अब तक 176 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पूर्वमंत्री नारद राय और विधायक उमाशंकर आज करेंगे नामांकन
बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और पार्टी के बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से घोषित उम्मीदवार नारद राय बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे विधानसभा चुनाव हेतु अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए सपा जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी ’ ने बताया कि सपा, सुभासपा, गोंडवाना गणतंत्रपर्टी, जनवादी पार्टी, अपना दल कमेरावादी, राष्ट्रीय लोकदल आदि गठबंधन में सम्मलित पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह और बसपा के अन्य विधान सभा के उम्मीदवार भी पर्चा दाखिल करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed