फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   six students injured due to plaster of govt school roof fell down allegation for poor construction

बलिया: विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, छह बच्चे जख्मी, आरोप- घटिया निर्माण के कारण हुआ हादसा

Sat, 30 Oct 2021 11:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Oct 2021 11:27 PM IST
सार

बलिया जिले के प्राथमिक विद्यालय वीरपुर में शनिवार को बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान छत से प्लास्टर का हिस्सा गिरने से अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना में छह बच्चे घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
six students injured due to plaster of govt school roof fell down allegation for  poor construction
विद्यालय में छत का प्लास्टर गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के चिलकहर क्षेत्र के वीरपुर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को हादसा हो गया। छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा में पढ़ाई कर रहे छह बच्चे घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को आनन-फानन  कुरेजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीण घटिया निर्माण तो अधिखारी जांच की बात कह रहे हैं। दहशत की वजह से शनिवार को छात्रों ने खुले आसमान के नीचे पढ़ाई की।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय वीरपुर में शनिवार को बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान छत से प्लास्टर का हिस्सा गिरने से अफरातफरी का माहौल हो गया। आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए।  विद्यालय के शिक्षकों के हाथ-पांव फूलने लगे। घायलों में गड़वार थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी पांचवीं की छात्रा रीता पुत्री स्व. रवि प्रकाश, कक्षा तीन की छात्रा अनु यादव पुत्री अनिल यादव, प्रियंका, कुसुम, चंदन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी को इलाज के लिए ले जाया गया। रीता (10) और अन्नू (8) को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि एक माह पहले ही ग्राम प्रधान की ओर से विद्यालय की छत की सफाई कराई गई थी। अभी कुछ दिन भी नहीं बीते की छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर पड़ा। प्रधानाध्यापिका पूनम सिंह यादव ने बताया कि सभी बच्चे सही सलामत हैं। भय की वजह से सभी बच्चों को बाहर फील्ड में पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर: घनी आबादी के बीच में चल रही पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, पांच घायल, पिता-पुत्र सहित तीन की हालत नाजुक

 

सफेद बालू और घटिया सामग्री के कारण हादसा

 ग्रामीणों का आरोप है कि सफेद बालू और घटिया सामग्री से निर्माण होने की वजह से यह घटना हुई है। हालांकि पूरा कार्य इसी तरह का हुआ है। प्रधान से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो पाई। घटना को लेकर स्कूली बच्चे सहमे हैं। बीईओ मोतीचंद चौरसिया ने कहा कि पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत ग्राम प्रधान से एक माह पहले कराई गई थी। प्लास्टर गिरने से बच्चे घायल हैं। घटिया सामग्री के निर्माण पर कहा कि इसकी जिम्मेदारी मेरी नहीं है, प्रधान की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed