फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six new corona infected patients found in the district

जिले में छह मिले नए कोरोना संक्रमित मरीज

Sat, 05 Jun 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Six new corona infected patients found in the district
जिले में छह मिले नए कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। जिले में कोरोना संक्रमण का असर पहले की अपेक्षा कम हुआ है। जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में सिर्फ छह नये संक्रमित पाए गए। वर्तमान में जिले में मात्र 77 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमण पूरी तरह से थम जाए, इसके लिए सीएमओ ने जनपदवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

राहत की बात यह है कि पिछले कई दिनों से संक्रमितों की संख्या में काफी गिरावट आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में मात्र छह नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि मौत की संख्या 212 पर रुकी है। जिले में एक्टिव केस मात्र 77 हैं। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शासन की गाइड लाइन का पालन करें। खुद भी सुरक्षित रहें और अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

-------------------------------
कोविड अस्पतालों पर एक नजर..
-----
- जिले में कोविड अस्पताल - दो
- कोविड अस्पताल बसंतपुर में संचालित वेंटिलेटर - 11
- जिले में उपलब्ध वेंटिलेटर - 18
- एल-2 बसंतपुर में कुल बेड- 55
- एल-1 फेफना में कुल बेड- 75
- आईसीयू बेड - 25
- आक्सीजन बेड - 301
- आक्सीजन कंसट्रेटर - 135
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed