फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sisters tied affection on brothers wrist

हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन का त्योहार

Mon, 03 Aug 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Sisters tied affection on brothers wrist
रक्षाबंधन त्योहार पर तिखमपुर के केशवपुरम मोहल्ले में अपने भाई शुभम को राखी बांधती स्वाती। - फोटो : BALLIA
बलिया। सावन के अंतिम सोमवार को पूूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार जिले भर में मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाईयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांध उनके दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद आरती उतारी और तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। वहीं भाईयों ने उपहार में नकदी एवं गिफ्ट देकर बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान भाई और बहन दोनों ही भावुक हो उठे।
विज्ञापन

सावन माह के पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाला रक्षाबंधन पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसको लेकर बहने बेसब्री से इंतजार कर रही थी। रक्षाबंधन के दिन कुंवारी बहनों ने अपने घर पर ही भाईयों के कलाई पर राखी बांधा। जबकि विवाहिता बहनों ने अपने मायके जाकर भाइयों की कलाई पर स्नेह का धागा बांधकर दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान भाईयों ने उन्हें उपहार दिए तथा उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

-
इस वर्ष जेल में भाइयों ने स्वयं ही बांधी रखी
बलिया। जिला कारागार में निरुद्घ बंदियों की बहनें इस वर्ष अपने भाइयों की कलाई पर कोरोना के कारण राखी नहीं बांध सकी। इस वर्ष भाइयों ने बहनों की ओर से भेजी गई राखी को स्वयं ही बांध बहनों की सुरक्षा का संकल्प दोहराया। बता दे कि प्रत्येक वर्ष जिला कारागार प्रशासन द्वारा राखी पर्व के पर महिलाओं की मुलाकात की व्यवस्था की जाती थी। लेकिन इस वर्ष जेल में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के कारण जेल प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया था। बहनों द्वारा भेजी गई राखी को जेल प्रशासन द्वारा शनिवार को ही जमा करा लिया गया था और सोमवार को रक्षाबंधन के दिन सभी निरूद्घ कैदियों को उपलब्ध करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed