फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Silver stolen from Shiva temple and gold ornament from Durga temple in Ballia

चोरों का दुस्साहस: दो मंदिरों को बनाया निशाना, चांदी का पात्र लगा शिवलिंग और मां दुर्गा के आभूषण उठा ले गए

Mon, 05 Jan 2026 05:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 05 Jan 2026 05:42 PM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। कस्बे में दो मंदिरों को चोरों ने निशाना बना डाला। शिव मंदिर से चांदी का पत्र लगा शिवलिंग उखाड़ ले गए। वहीं दुर्गा मंदिर से सोने के आभूषण चुरा ले गए।  

विज्ञापन
Silver stolen from Shiva temple and gold ornament from Durga temple in Ballia
मंदिर में चोरी होने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ओमवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले में कस्बा स्थित प्रसिद्ध बुढ़वा शिव मंदिर के साथ ही एक अन्य शिव मंदिर से रविवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। बुढ़वा शिव मंदिर से चांदी के पत्र में लिपटा शिवलिंग, चांदी के नाग देवता, मां दुर्गा का आभूषण उठा ले गए। इससे श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के साथ ही एसपी ओमवीर सिंह ने मौके का दौरा किया। मामले का जल्द खुलासा का भरोसा दिया। 

विज्ञापन


उधर, बुढ़वा शिव मंदिर के पुजारी प्रभुनाथ उपाध्याय ने तहरीर देकर बताया कि हर रोज सुबह साढ़े तीन बजे मंदिर में साफ- सफाई के लिए आता हूं। सोमवार को पहुंचा तो शिवलिंग गायब था। शिवलिंग, अरघा व नाग देवता पर करीब चार किलो चांदी का पत्र लगाया गया था। मंदिर में ही मां दुर्गा की भी मूर्ति है, उससे भी श्रृंगार के सामान सोने की नथीया, चूड़ी, कुंडल समेत अन्य सोने के आभूषण गायब थे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मनमानी: वाराणसी में 50 नशा मुक्ति केंद्र चल रहे, मान्यता सिर्फ दो को; 14 केंद्रों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पूर्व प्रधान शिवदान सिंह के घर के पास शिवालय से भी ताला तोड़कर चोर दान पेटिका लेकर चले गए। सुबह शौच करने गई महिलाओं ने खेत में दान पेटीका टूटी हुई देखी। जानकारी मिलने पर इसकी सूचना शिवदान सिंह ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस व फोरेंसीक टीम ने पहुंच कर जांच की।



प्रभारी निरिक्षक सुशील दुबे सुबह मय फोर्स पहुंच गए। इसकी सूचना उन्होंने उच्चाधिकारीयों को दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह, अपर पुलीस अधिक्षक कृपाशंकर और क्षेत्राधिकारी उस्मान ने मंदिर का निरिक्षण कर जल्द खुलासे की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed