{"_id":"617e8c6a14ae7f082038de45","slug":"silver-letters-and-coins-stolen-from-kameshwarnath-temple-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: कामेश्वरनाथ मंदिर से चांदी के पत्र और सिक्के चोरी, ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: कामेश्वरनाथ मंदिर से चांदी के पत्र और सिक्के चोरी, ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
Sun, 31 Oct 2021 06:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
मंदिर परिसर में चोरों द्वारा चोरी करने के बाद बाबा के गर्भ गृह को देखते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो गांव स्थित कामेश्वर नाथ मंदिर में शनिवार की रात मुख्य गेट का ताला तोड़कर शिवलिंग पर लगे चांदी के पत्र एवं चांदी के सिक्के चुरा लिए गए। मामले में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मंदिर के प्रमुख पुजारी रमाशंकर दास ने बताया कि लगभग दो लाख के चांदी के पत्र से भगवान भोलेनाथ का मंडन किया गया था। साथ ही उनके शिवलिंग के चारों तरफ चांदी के सिक्के लगाए गए थे। संध्याकालीन पूजा आरती के बाद रात में मंदिर के कपाट बंद करके पुजारी और अन्य लोग खाना खाकर सो गए थे।
विज्ञापन
सुबह जब आरती-पूजन के लिए दरवाजा खोलने के लिए गए तो मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार वे कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहा हैं। शीघ्र ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन