फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Silver crown and donation box money stolen from temple

मंदिर से चांदी के मुकुट और दानपात्र का पैसा चोरी

Mon, 28 Mar 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Silver crown and donation box money stolen from temple
क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती अखार ढाला स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से शनिवार की रात चोरों ने मंदिर में स्थापित राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के चांदी का मुकुट मंदिर के गेट का ताला तोड़कर चुरा ले गए। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। शनिवार की रात रोज की भांति भगवान की पूजा करके मंदिर के पुजारी धनेश्वर पांडेय अपने घर चले गए। उसी रात पहले से घात लगाए कुछ चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़ते हुए चारों मूर्तियों के ऊपर का मुकुट और दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें का पैसा भी लेकर फरार हो गए। रविवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर में आए तो उन्होंने मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ पाया। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी साथ ही उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी। आए दिन इस तरह की घटनाओं से लोगों में काफी आक्रोश है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed