फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shyam Narayan murder case

श्याम नारायण हत्याकांड-

Sun, 30 Jun 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Shyam Narayan murder case
सहतवार। क्षेत्र के कुशहर गांव में शनिवार को एक फीट जमीन को लेकर हुए विवाद में श्यामनारायण की पीट-पीट कर हत्या और चार लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मृतक के भाई राजनारायण की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अन्य आरोपी फरार हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

29 जून की सुबह कुशहर (रामप्यारी के डेरा) निवासी श्याम नारायण वर्मा अपने परिवार के साथ सीता के डेरे के पास अपने खेत में मूंगफली की बोआई करने पहुंचे थे। इसी बीच लक्ष्मण वर्मा व शुक्ल वर्मा पक्ष के करीब नौ- दस लोग वहां पहुंचे। जहां एक फीट जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इस दौरान लक्ष्मण वर्मा के पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे व कुदाल से श्याम नारायण और उनके परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया था। इसमें श्याम नारायण वर्मा, राजनारायण, दुर्गावती, अवधेश, रविंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया था। जहां डाक्टर ने स्थिति गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान श्याम नारायण वर्मा की मौत हो गयी थी। घटना की जानकारी होते ही एसपी देवेंद्र नाथ, सीओ बांसडीह अशोक सिंह समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। एसपी ने सीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आदेश दिया था। एसपी के निर्देश के क्रम में पुलिस ने छट्ठू पुत्र बेचन वर्मा तथा जितन वर्मा पुत्र श्रीकिशुन वर्मा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि अब भी शुक्ल वर्मा पुत्र अच्छे लाल वर्मा, लक्ष्मण पुत्र शिवमुनी, शिवमुनी पुत्र सीताराम, अरविंद पुत्र छट्ठू, शिवजी पुत्र सूरज, जवाहिर पुत्र शिवजी, मंगरू पुत्र शिवबचन फरार चल रहे हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी भारी मात्रा में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोट
श्यामनारायण की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।-अशोक सिंह, क्षेत्राधिकारी बांसडीह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed