{"_id":"612e5ff78ebc3e7a2b18c5fc","slug":"shri-krishna-janmotsav-on-police-stations-and-temples-ballia-news-vns60900498","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने व मंदिरों पर मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने व मंदिरों पर मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जन्माष्टमी पर सोमवार की रात थाने से लेकर विभिन्न मंदिरों आदि स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे।
सुखपुरा थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन सोमवार की रात किया गया। इस मौके पर हरिकीर्तन भी हुआ। प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह की देखरेख में प्रसाद वितरण किया गया। बैरिया थाना परिसर में भक्तिभाव के वातावरण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हुआ। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र के संयोजकत्व में गणमान्य लोगों के अलावा पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रसाद ग्रहण किया। रतसर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को जन्माष्टमी श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। जनऊपुर गांव स्थित मठिया मंदिर पर परशुराम युवा मंच के सदस्यों ने धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। महिलाओं ने सोहर गाए। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने उपवास रखा। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय कई स्थानों पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर सक्षम पांडेय, राकेश पांडेय, पं. राम कुमार शास्त्री, पुन्नू शर्मा आदि रहे।