फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shree Ramlila begins, echoes of Prabhu's cry

श्री रामलीला का शुभारंभ, गूंजे प्रभु के जयघोष

Thu, 30 Sep 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Shree Ramlila begins, echoes of Prabhu's cry
बलिया। श्रीशुभ नगर रामलीला कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार की शाम से रामलीला मैदान के मंच पर प्रभु श्रीराम की मुकुट पूजा एवं नारद मोह के साथ रामलीला की शुरुआत कर दी गई। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद मंचन की सभी तैयारी कमेटी की ओर से पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

श्रीशुभ नगर रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष दीपक केशरी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष रामलीला मंचन की अनुमति नहीं मिली थी। कमेटी के सदस्यों ने रामलीला मंचन पर श्रीमानस पाठ का वाचन कर कार्यक्रम समाप्त किया था। इस वर्ष जिला प्रशासन से अनुमति मिल गई है। इसके बाद रामलीला का मंचन शुरू किया गया है। बृहस्पतिवार को मुकुट पूजा के साथ ही प्रभु श्रीराम के जयघोष गूंज उठे।
विज्ञापन

वहीं, श्रीशुभ नगर कमेटी कदम चौराहा को भी जिला प्रशासन की ओर से मंचन की अनुमति मिल गई है। एक अक्टूबर से रामलीला मुकुट पूजा से शुरू हो जाएगी। बेल्थरारोड में श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में बिचला पोखरा स्थित रामलीला मैदान में आठ अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष विनय प्रकाश डेविड ने बताया कि स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक साज-सज्जा के साथ मुकुट पूजन से लीला की शुरुआत होगी। इसका समापन 22 अक्टूबर को श्रीराम राज्याभिषेक के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परंपरागत रूप से होगा दशहरा और नवरात्रपूजन
पूर। दशहरा और नवरात्र को लेकर बुधवार कर दिन पकड़ी थाना प्रांगण में एक शांति समिति की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक पकड़ी शिवमिलन सरोज ने कहा कि क्षेत्र में आप सभी लोग मिलजुल कर शांति पूर्ण माहौल में इस पर्व को मनाएं, सभी त्योहार हमे शांति का पैगाम देते है। उन्होंने कहा कि जहां पहले से मूर्ति रखी जा रही हैं वही3 मूर्ति रखी जायेगी। नए सिरे से कही मूर्ति नहीं रखी जायेगी। मूर्ति की ऊँचाई पांच फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। मूर्ति विसर्जन के समय मात्र पांच लोग ही रहेंगे। इस मौके पर परमानंद त्रिपाठी, रविंद्र पटेल, गजेंद्र राय, कलाधर त्रिपाठी, सुनील सिह, पूर्व प्रधान राजेश यादव, हसमद खा, नवीन सिंह, जमाल अहमद, अतुल कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed