फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shehnai will play a lot in the new year, marriages will be held for 58 days

नए वर्ष में खूब बजेगी शहनाई, 58 दिनों तक होंगे शादी-विवाह

Sat, 11 Dec 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Shehnai will play a lot in the new year, marriages will be held for 58 days
बलिया। वर्ष 2022 में खूब बैंड बाजे बजेंगे। नए साल में विवाह की शुभ तिथियों की भरमार है। ये तिथियां 15 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। वर्ष भर में 58 से अधिक विवाह लग्न हैं। वहीं, वर्तमान वर्ष में 13 दिसंबर तक विवाह कार्य होंगे। इसके बाद 15 को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे एवं खरमास शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सनातन धर्म में अधिकांश परिवार मान्यताओं के अनुसार लग्न तिथियों में विवाह कार्य करते हैं। वर्ष 2020 व 2021 कोविड से प्रभावित रहा है। इसके साथ ही वर्तमान में विवाह लग्न की तिथियों का भी टोटा रहा है। जनवरी, फरवरी तथा मार्च में तो शुभ तिथियां ही नहीं थीं। हालांकि इस बार अब नए साल में विवाह की तिथियां जनवरी व फरवरी में भी खूब हैं। साल भर में ज्योतिषों के अनुसार 58 से अधिक शुभ तिथियां हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अखिलेश उपाध्याय के अनुसार 14 जनवरी की मध्य रात्रि में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 15 जनवरी से विवाह कार्य नये वर्ष में शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 22 फरवरी को गुरु अस्त हो जाएंगे और 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में पहुंच जाएगा। ऐसे में विवाह कार्य फिर 15 अप्रैल से शुरू होंगे। 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू हो जाएगा। इससे शादी सीजन फिर थम जाएंगे। हालांकि चार नवंबर को देवोत्थान एकादशी से पुन: शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं साल 2022 में कई वैवाहिक शुभ तिथियां ऐसी हैं, जिनमें विवाह की लग्न दिन में है। पांच फरवरी को बसंत पंचमी तीन मई को अक्षय तृतीया, चार मार्च को फुलेरा दोज, आठ जुलाई को भडली नवमी व चार नवंबर को देव उठनी एकादशी है। यह तिथियां विवाह के लिए लोक मान्यता के अनुसार अति शुभ होती हैं। इन तिथियों पर दिन में विवाह अति शुभ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों के चेहरे खिले
बलिया। नए वर्ष में शादियों की तिथियां अधिक होने से शादी-विवाह के आयोजनों से जुड़े कारोबारियों में उत्साह का मैरिज हाल और लॉन संचालकों को अच्छी-खासी बुकिंग मिल रही है। वहीं बैंड-बाजे भी खाली नहीं मिल रहे हैं। बाजार में अच्छी-खासी संख्या में खरीदार उमड़ रहे हैं। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
यह हैं विवाह की शुभ तिथियां
जनवरी 15, 20, 22, 23, 25, 27, 29,30
फरवरी 4, 5, 6, 9, 10, 11, 16, 17, 18, 19, 20
अप्रैल 15,19,20, 21, 22, 23
मई 2, 3, 4, 9, 10, 11, 12, 18, 20, 21, 24, 25, 26, 31
जून 1,6, 8, 11, 13, 20, 21
जुलाई 3, 4, 8, 9
नवंबर 4, 26, 27, 28
दिसंबर 2, 8, 9 व 14 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed