फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shameful act in ballia old man misdeed minor grand daughter of relationship police arrested

शर्मनाक: बुजुर्ग ने रिश्ते की नाबालिग पोती के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 07 Nov 2021 05:14 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Nov 2021 05:14 PM IST
सार

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मशार करते हुए शनिवार की रात बुजुर्ग ने रिश्ते की पोती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Shameful act in ballia old man misdeed minor grand daughter of relationship police arrested
मासूम के साथ दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के बलिया में एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया पड़ोस के एक बुजुर्ग ने। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मशार करते हुए शनिवार की रात बुजुर्ग ने रिश्ते की पोती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री को पड़ोस के ही बुजुर्ग ने शनिवार रात आठ बजे किसी काम से बुलाया। इसके बाद उसके साथ जबरन मुंह काला किया।
विज्ञापन


नाबालिग के किसी तरीके से घर पहुंच कर आपबीती सुनाई तो परिजनों के पैरे तलों से जमीन खिसक गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रघुवंशी राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ एसएन वैस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः मामूली विवाद में होमगार्ड ने फल विक्रेता को मारा चाकू, आक्रोशित भीड़ ने मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed