फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Home guard stabbed fruit seller after minor dispute in azamgarh accused injured by angry mob

आजमगढ़: मामूली विवाद में होमगार्ड ने फल विक्रेता को मारा चाकू, आक्रोशित भीड़ ने मारपीट कर किया घायल

Sun, 07 Nov 2021 04:22 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Nov 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
Home guard stabbed fruit seller after minor dispute in azamgarh accused  injured by angry mob
फाइल फोटो

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कस्बा स्थित रोडवेज के पास रविवार को फल का ठेला लगाने को लेकर एक होमगार्ड  फल विक्रेता के बीच विवाद हो गया। इस दौहरान होमगार्ड ने चाकू और लाठी से प्रहार कर फल विक्रेता को घायल कर दिया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने भी होमगार्ड को पकड़ कर पीट दिया। जिससे वह भी घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कस्बा निवासी मनी सोनकर ठेला लगाकर फल बेचता है। रोज की भांति रविवार को भी वह अपना ठेला फूलपुर रोडवेज के पास मुंडियार रोड पर लगा रहा था। ठेला आगे-पीछे करने को लेकर मनी सोनकर की मौके पर मौजूद होमगार्ड श्रीकांत पांडेय से कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि होमगार्ड ने लाठी और चाकू से मनी सोनकर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


फल विक्रेता के घायल होते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और होमगार्ड को पकड़ कर पीट दिया। जिससे वह भी घायल हो गया। दोनों को तत्काल सीएचसी फूलपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने फल विक्रेता की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  होमगार्ड का वहीं इलाज चल रहा है। घटना से फल विक्रेताओं में आक्रोश व्याप्त है। फल विक्रेता होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बदमाशों ने मारपीट कर नकदी और जेवरात लूटे, दहशत में परिवार, जांच में जुटी पुलिस

भूमि विवाद में मारपीट, सात घायल

सरायमीर स्थानीय थाना क्षेत्र के भरौली गांव में रविवार  सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से विष्णु यादव, विजय कुमार यादव व दूसरे पक्ष से मैना देवी, कुमारी, राजेश यादव, शेषनाथ व रामचंदर घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी शमशेर यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
पढ़ेंः शर्मनाक: बुजुर्ग ने रिश्ते की नाबालिग पोती के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed