फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seven roads will be rejuvenated with 14.77 crores

Ballia News: 14.77 करोड़ से सात सड़कों का होगा कायाकल्प

Sun, 28 May 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Seven roads will be rejuvenated with 14.77 crores
बलिया। जनपद के ग्रामीण इलाकों में सड़कों के निर्माण में तेजी आई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को सात सड़कों के नवीनीकरण और सामान्य मरम्मत के लिए 14.77 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

शासन ने राज्य सड़क निधि योजना के तहत इन कार्यों को स्वीकृति दे दी है। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों के निर्माण को लेकर टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर निकाय चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता हटने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों की कई सड़कों की दशा काफी बेहाल है। शासन की ओर से कई बार सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया लेकिन सड़कें दुरुस्त नहीं हो सकीं। लोक निर्माण विभाग ने अलग-अलग इलाकों की सात सड़कों के सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण के लिए शासन को कुल 14.77 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने राज्य सड़क निधि योजना के तहत इन सड़कों के प्रस्ताव की स्वीकृति दे दी है। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण कार्य को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से टेंडरिंग प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि इसमें उन मार्गों को शामिल किया गया है जो काफी क्षतिग्रस्त हैं। विभाग की ओर से इन मार्गोँ के निर्माण के लिए छह माह की समय सीमा निर्धारित की गई है।



शासन से अलग-अलग इलाकों के सात मार्गों की मरम्मत व नवीनीकरण की स्वीकृति मिल चुकी है। विभाग की ओर से टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही एजेंसी का चयन कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। - सीपी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बलिया वृत्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed