{"_id":"61bb80175e75f3591804eb79","slug":"service-is-the-identity-of-human-vice-chancellor-ballia-news-vns6283056121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा ही है मानव की पहचान : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा ही है मानव की पहचान : कुलपति
विज्ञापन
सेवा ही है मानव की पहचान : कुलपति
पूर। श्री बजरंग पीजी कालेज दादर आश्रम सिकंदरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बापू बाजार का उद्घाटन जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने प्राथमिक विद्यालय संदवापुर में किया।
छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रो. कल्पलता पांडेय ने कहा कि सामुदायिक सेवा मानव सेवा के सर्वोत्तम रूपों में एक है। सभी को समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों की सेवा एवं सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। मानव का यह धर्म है कि वह दूसरों के लिए भी जीएं। एनएसएस के बापू बाजार की सराहना की। उन्होंने इसे मानव सेवा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण प्रयास बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ. साहेब दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व विकास का प्रयास करती है। बापू बाजार के अन्तर्गत कुलपति ने कुल 45 जरूरतमंदों को नि:शुल्क कंबल वितरित किया। कुलपति ने बापू बाजार का भी भ्रमण किया, जिसमें स्वेटर, टोपी, जैकेट सहित अनेक प्रकार के गर्म कपड़े, जूते- मोजे, पाठ्य सामग्री, शर्ट-पैंट आदि अत्यन्त कम मूल्य पर बेचे गए। कुलपति ने विद्यालय परिसर में आम के दो पौधे भी लगाए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ. शम्भूनाथ यादव, डॉ. रघुनाथ सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में गांववासी, स्वयंसेवक एवं छात्र उपस्थित थे।