फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Serious problem of quota Shops

कोटे की दूकानों की समस्या गंभीर

Wed, 18 Feb 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 18 Feb 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Serious problem of quota Shops
जिला कोटेदार संघ की बैठक बुधवार को कंपनी बाग में हुई। जिसमें कोटे के दूकानदारों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला कोटेदार संघ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि दूकानदार एक ऐसा माध्यम है, जो सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ संबंधित लोगों तक पहुंचाता है।
विज्ञापन


लेकिन आज दुर्भाग्यवश उपेक्षित हैं। दूकानदारों के समस्याओं के प्रति चाहे प्रदेश सरकार हो या केंद्र सरकार कोई भी संवेदनशील नहीं है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में आज भी काफी विसंगतियां हैं।
विज्ञापन


जिन्हें पुन: एक बार कमेटी गठित कर सरकार को इस पर चिंतन-मनन करना चाहिए। आज भी पैसों में दूकानदारों को कमीशन मिलता है, जो पर्याप्त नहीं है। यहां तक की पैसों चलना ही बंद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री यादव ने कहा कि आज भीख मांगने वाला भी एक रुपये से कम नहीं लेता। कोटेदारों की इस समस्या की ओर किसी का ध्यान नही है। कई बार अधिकारियों का ध्यान भी इस आेर दिलाया गया।

उन्होंने  कहा कि कोटेदारों की समस्याओं क ो लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 17 मार्च को धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

यह धरना-प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज काका व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी के नेतृत्व में किया जाएगा।  कोटेदारों की अगली बैठक 23 फरवरी को कंपनी बाग में ही सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है।


बैठक में मुख्य रूप से जयराम यादव, गोगा पाठक, ओमप्रकाश पांडेय, शिवकुमार, राजकुमार, परशुराम, सुशील, सुरहान, मोती, रविंद्र, हरिहर, शिवबचन आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता आनंद  सिंह और संचालन उदयभान पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed