फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Self. Sports Hostel Varanasi won the title in Gauri Bhaiya Football Competition

बलिया: स्व. गौरी भइया फुटबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी ने जीता खिताब

Sun, 19 Feb 2023 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Self. Sports Hostel Varanasi won the title in Gauri Bhaiya Football Competition
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे स्व. गौरी भईया राज्य आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता क? - फोटो : BALLIA
बलिया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित स्व. गौरी भइया राज्य आमंत्रण पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 2-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने बतौर मुख्य अतिथि फाइनल मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर एवं राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक बताया। समापन समारोह की अध्यक्षता सांसद बलिया वीरेंद्र सिंह मस्त ने की। प्रतियोगिता के संयोजक पूर्व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी के लिए 18वें मिनट में तौसीफ ने पहला गोलकर वाराणसी को बढ़त दिला दी। स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के लिए 25वें मिनट में अभिषेक पटेल ने गोलकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। मध्यांतर तक एक-एक गोल की बराबरी रही। मध्यांतर बाद मैच के 47वें मिनट में नीरज यादव ने गोलकर वाराणसी को 2-1 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई ने कई बेहतरीन प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अंतत: स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी ने खिताब पर कब्जा जमाया। स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी के कप्तान ने महेंद्र सरोज ने मुख्य अतिथि से विजेता ट्रॉफी प्राप्त की। निर्णायक की भूमिका उप्र फुटबॉल संघ द्वारा नामित राशिद, प्रदीप मिश्रा, निताई सरदार, उपेंद्र शुक्ला, मनोज तिवारी, मेहरुद्दीन खान, इफ्तिखार खान, मोहम्मद रजाउल्लाह, जयराम यादव और अमल कुंवर ने निभाई।

मैच कमिश्नर के रूप में मोहम्मद आरिफ नजमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के नीरज राय ने किया। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू, विनोद शंकर दूबे, छट्ठू राम, पवन कुमार राय, अंबरीष महादेव, सिद्धार्थ सिंह गोलू, विजेंद्र राय, मोहम्मद जावेद, मुकेश सब्बरवाल आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed