फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Selected candidates sent memorandum to CM

चयनित अभ्यार्थियों ने सीएम को प्रेषित किया ज्ञापन

Tue, 27 Oct 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Selected candidates sent memorandum to CM
बलिया। 69000 भर्ती में चयनित शिक्षकों ने %लीगल टीम बलिया% के तत्वाधान में चयनित अभ्यर्थियों ने अकीलुर्रहमान खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही से मिला और मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें अभ्यर्थियों ने सरकार पर विभाजनकारी नीति का आरोप लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 24 जुलाई 2020 को उत्तीर्णांक अंक 60-65 % विषय पर सुरक्षित किए गए फैसले को सुनाए जाने के पूर्व ही 24 सितंबर 2020 को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित 67867 शिक्षकों की चयन सूची को 31,661 व 37,339 दो चरणों में विभाजित कर दिया।
विज्ञापन

सरकार की विभाजनकारी नीति से 67867 चयनित शिक्षकों का उपचुनाव में राजनीतिकरण किया गया। जिस कारण से 37339 शिक्षक स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। सरकार से मांग की कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा उत्तीर्णांक (60-65%) विषय पर सुरक्षित किए गए आदेश को तीन माह पूर्ण हो चुके हैं। इस विषय पर शीघ्र फैसला सजा सुनाए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल किया जाए। 69000 शिक्षक भर्ती के द्वितीय चरण हेतु शासनादेश जारी कर 39339 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया अतिशीघ्र पूर्ण की जाए एवं 37339 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्गत किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अंजली सिंह, प्रियंका सिंह, शिखा मिश्रा, शांति सोनी, प्रिया सिंह, उत्कर्ष सिंह, आनंद यादव, विशाल गुप्ता, दानिश जमाल, विजेंद्र पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed