फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seeing flaws angry commissioner

खामियां देखकर चढ़ी कमिश्नर की त्यौरी

Tue, 28 Apr 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 28 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Seeing flaws angry commissioner
मंडलायुक्त एमकेएस सुंदरम ने विकास भवन के सभागार में अधिकारियों के साथ मंगलवार को समीक्षा बैठक की। एक-एक विभाग से विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। कमियों और काम में धीमी रफ्तार पर मातहतों को फटकारा। सड़क निर्माण पर खास तौर से ध्यान दिया। कहा कि मई तक अधूरे काम पूरे हो जाने चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में बिजली विभाग के किसी भी अधिकारी को न पाकर नाराज हुए और उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई विकास कार्यों में बाधा पहुंचाता है या गुणवत्तायुक्त काम नहीं कराता है तो एफआईआर दर्ज करा दें।
विज्ञापन


सचेत करते हुए कहा कि कार्य ऐसा करें कि कार्रवाई की नौबत न आए। लोनिवि की सड़क निर्माण की गहन समीक्षा की। कहा कि जो कार्य समाप्ति की ओर है, उन्हें हर हाल में मई में पूरा करा लें। इसके अलावा छोटे-छोटे कार्य भी जून तक पूरा करा लें। बालक बाबा के एप्रोच मार्ग पर भी गंभीरता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरईएस के कार्यों की सूची मांगी। इसके बाद कार्यदायी संस्था, समाज कल्याण निर्माण निगम के अधिकारी से प्रोजेक्टों के बारे में पूछा। बताया गया कि आईटीआई सीयर का कार्य ठेके दार ने बीच में रोक दिया है। इस पर आयुक्त ने कहा कि ठेकेदार को डीएम के सामने पेश कर समस्या का निपटारा किया जाए। विकास कार्यों में कोई बाधा पहुंचाए या गुणवत्ता कार्य न कराए तो एफआईआर करा दें।

सीएमडीसी के अधिकारी से कहा कि स्वास्थ्य विभाग के इमरजेंसी, रैन बसेरा, पीएचसी आदि का निर्माण में भी तेजी लाएं। लोहिया गांव में विद्युतीकरण के बारे में एक्सईएन ने बताया कि कम आबादी वाले मजरों में बाधाएं आ रही हैं। इसकी स्वीकृति के लिए एमडी आफिस रिपोर्ट भेजी गई है।


आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को मई तक पूरा करने के लिए डीपीओ व सभी बीडीओ को निर्देश दिया। डीएफओ से कहा कि वृक्षारोपण में तेजी लाएं।  उन्होंने कौशल विकास मिशन की भी समीक्षा की तथा छात्रों को बेहतर ट्रेनिंग देने की बात कही। बैठक में एडीएम केपी सिंह, पीडी प्रमोद कुमार यादव, बीएसए राकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed