फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Secrets of Bureaucrats in the State: Ram Iqbal

सूबे में नौकरशाहों का राज : राम इकबाल

Sun, 18 Mar 2018 10:54 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 18 Mar 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Secrets of Bureaucrats in the State: Ram Iqbal
नगरा बाजार शहीद सेनानी सम्मान यात्रा निकालते पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहा कि सूबे की सरकार भाजपा की नहीं, नौकरशाहों की है। कल्याण सिंह एवं योगी सरकार की तुलना करते हुए कहा कि कल्याण सिंह की सरकार थी, जिसमें नौकरशाहों ने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया, इस सरकार में नौकरशाह बेलगाम हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान इस सरकार में नहीं है। यह बातें उन्होंने रविवार को नगरा से नगवां तक शहीद सेनानी सम्मान पदयात्रा से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री योगी दो सीटों पर उपचुनाव हारने के बाद होश में आए हैं और भ्रष्ट अधिकारियों को ठिकाने लगा रहे हैं। कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान जरूरी है। 18 मार्च 2004 में शहीद हुए हरेंद्र पासवान व प्रधान राजभर की याद में निकाली गई पदयात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

पदयात्रा में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पदयात्रा नगरा से निकलकर शाम में रसड़ा के भगत सिंह इंटर कालेज में पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रवाना होगी। नगवा में पदयात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य रामायण सिंह, गीता शरण सिंह, विनोद तिवारी, नागेंद्र सिंह, बच्चा सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, भरत सिंह, सतवीर सिंह मंटू, हरेंद्र सिंह आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता अरविंद नारायण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed