फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SDM and Tehsildar saw the truth of paddy purchasing centers

एसडीएम व तहसीलदार ने देखा धान क्रय केंद्रों का सच

Tue, 24 Nov 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
SDM and Tehsildar saw the truth of paddy purchasing centers
बलिया। एसडीएम राजेश यादव व तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने मंगलवार को सोहांव ब्लॉक में स्थित कई धान क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं क्रय केंद्र स्थानांतरित मिले तो कई जगह कोई खरीद नहीं मिली। अधिकारियों के निरीक्षण में क्रय केंद्रों के निर्धारण की पोल खुलने लगी है। सदर तहसील के एसडीएम व तहसीलदार ने सोहांव ब्लॉक में स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। सूची में उल्लेखित क्रय केंद्र धर्मापुर पर तहसीलदार पहुंचे तो केंद्र बंद मिला और प्रभारी भी गायब थे। हालांकि कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे केंद्र प्रभारी रामू यादव ने बताया कि उनका केंद्र नरहीं गांव में स्थानांतरित कर दिया गया है और केंद्र प्रभारी भी वह नहीं हैं। इसके बाद तहसीलदार उजियार स्थित धान क्रय पर पहुंचे जहां अब तक कोई खरीद नहीं की गई है। तहसीलदार ने केंद्र प्रभारी अंशु राय को चेतावनी दी। यही हाल कोटवा नारायनपुर स्थित क्रय केंद्र का भी रहा और अभी तक यहां कोई खरीद नहीं की गई है। उधर, एसडीएम भी नरही स्थित धान क्रय केंद्र पर पहुंचे और जायजा लिया। यहां भी स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। तहसीलदार ने बताया कि अधिकांश क्रय केंद्र एनसीसीएफ के हैं और किसी भी क्रय केंद्र पर खरीद नहीं की गई है। एजेंसी संचालक को चेतावनी दी गई है। तहसीलदार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच की गई और रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed