फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Scorpio-tempo collision, death of retired policeman

स्कार्पियो-टेंपो में टक्कर, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत

Fri, 28 Jan 2022 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Scorpio-tempo collision, death of retired policeman
बैरिया थाना क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ पर बृहस्पतिवार की देर शाम बलिया के तरफ से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियो ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रिटायर्ड पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही घायल वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया। देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी लल्लन मिश्र (75 ) बृहस्पतिवार की देर शाम दुबे छपरा स्थित साहू कोठी से प्रतिदिन की भांति ठाकुरबाड़ी से पूजा कर अपने घर टेंपो से लौट रहे थे। अभी टेंपो सुघर छपरा मोड़ के पास ही पहुंचा था कि बलिया के तरफ से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। टेंपो में बैठे लल्लन मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो का ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed