फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Scorpio collides with e-rickshaw, driver dies

ई-रिक्शा में स्कार्पियों ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Thu, 30 Sep 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Scorpio collides with e-rickshaw, driver dies
नगरा। थाना क्षेत्र के कोठिया चट्टी के समीप बुधवार की रात ई-रिक्शा को सामने से आ रही स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा के परखचे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उरैनी निवासी राकेश (35) पुत्र सुदामा ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ई-रिक्शा चालक अपने ससुराल भोरीडीह गया था, जहां से बुधवार की रात वापस घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ई-रिक्शा खराब होने पर उसने अपने किसी साथी को मदद के लिए बुलाया और अपने ई-रिक्शे को टोचन कर आने लगा। खराब होने के वजह से पिछले ई-रिक्शा में लाइट नहीं जल रही थी। जैैस ही दोनों ई-रिक्शा चालक थाना क्षेत्र के कोठिया चट्टी पर ही पहुंचे थे कि नगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पिछले ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इससे चालक राकेश की मौके पर मौत हो गई। चालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सविता तथा दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed