फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Scholarships for Students outdoors

छात्रवृत्ति के लिए छात्र सड़क पर

Wed, 27 May 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 27 May 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Scholarships for Students outdoors
विभिन्न कालेजों में छात्रों की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति न आने से उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से मामले को लेकर छात्र समाज कल्याण अधिकारी से लेकर अन्य अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिलता रहा है।
विज्ञापन


 इससे नाराज एससी कालेज के छात्रों ने बुधवार को टघरौली स्थित चिरैया बाबा पोखरा के पास मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कहा कि मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


सतीशचंद्र कालेज के छात्र नेता प्रिंस कुमार गुप्त के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों छात्र टघरौली चौराहे पर पहुुंचे, जहां सीएम अखिलेश यादव का पुतला फुंक कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व छात्रों ने बैठक की। छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के अलावा मेरिट पर प्रवेश व अन्य भर्तियों पर भी छात्रनेताओं ने सवाल उठाया।

कहा कि सरकार द्वारा तमाम भर्तियां या आईटीआई में प्रवेश मेरिट पर लिया जा रहा है, जो कि गलत है। क्योंकि सीबीएसई, सीआईसीएसई बोर्ड से पढ़ने वाले बच्चों की मेरिट यूपी बोर्ड के बच्चों से अधिक आती है।


इसकी बदौलत छात्रों का आईटीआई सहित अन्य संस्थानों में प्रवेश मिल जाता है। भर्तियों में भी आसानी से उनका चयन कर लिया जाता है। इससे अन्य छात्र बेरोजगार होने को विवश हैं। कहा कि मेरिट व्यवस्था खत्म कर पुन: प्रतियोगिता कराकर चयन किया जाना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर मुकेश कुमार, राजकुमार, प्रिंस, पंकज, अनुराग, ज्ञानेंद्र कुमार, पिंटू कुमार, अमन प्रसाद, पवन कुमार, भानु,
उपेंद्र पांडेय, भगवान जी आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed