फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Save the country of SP, make the country, leave for the padyatra

सपा का देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा रवाना

Sun, 04 Sep 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Save the country of SP, make the country, leave for the padyatra
रसड़ा। समाजवादी पार्टी की देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा के 26 वें दिन रविवार को अभिषेक यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ संकल्प के साथ भाजपा गद्दी छोड़ो नारे को बुलंद करते हुए रसडा़ सें रतनपुरा मऊ के लिए रवाना हुई। पदयात्रा को जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, बदरूदुजा उर्फ बबलु अंसारी, चंद्रशेखर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना कर लोकतंत्र का गला घोट रही है। भाजपा अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दमन कारी नीतियों से दबा दे रही है। आज आरएसएस के लोग जिन्होंने आजादी के पांच दशकों तक अपने कार्यालय में तिरंगा नहीं फहराया वह आजादी के 75 वें साल में अमृत महोत्सव का ढिंढोरा पीट रहे हैं। समाजवादी पार्टी देश की आजादी, लोकतंत्र की रक्षा संविधान और पंथनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। हम किसी भी कीमत पर देश के लोकतंत्र , संविधान और धर्मनिरपेक्षता पर आंच नहीं आने देंगे। इस मौके पर विजय शंकर यादव, वीरबल राम, अभय सिंह रिंकू, प्रभात कुमार, गुलजार अहमद, अमित ठाकुर, विकास यादव, संदीप यादव,आजाद राय, अनिल यादव, अफजल अली, सुजीत कुमार, मटरू पहलवान, संदीप यादव सत्या, विवेकानंद, जय सिंह, सुभाष यादव, कृष्णा नीरज, ओम प्रकाश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed