फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu River water level crosses danger mark; 6 houses at risk due to erosion; 519 homes lost to the river in five years.

Ballia News: सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार, कटान से 6 मकानों पर खतरा, पांच साल में 519 घर नदी में समाए

Tue, 29 Sep 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Saryu River water level crosses danger mark; 6 houses at risk due to erosion; 519 homes lost to the river in five years.
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी के कटान से बचा मकान का अवशेष भाग।जागरुक पाठक
बलिया। चक्रवात तूफान व पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से गंगा व सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। सोमवार की शाम को सरयू नदी खतरा बिंदु पार कर गई। नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से 24 सेमी ऊपर पहुंच गया है। एक सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ाव जारी है। नदी के बढ़ाव पर होते ही कटान में तेजी आ गई है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम चार बजे बाढ़ विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन में डीएसपी गेज पर सरयू नदी का खतरा बिंदु 64.010 के सापेक्ष 64.34 मीटर पर बह रही थी। वहीं, गंगा नदी भी फिर तेजी से खतरा बिंदु की तरफ बढ़ रही है। गंगा नदी गायघाट गेज पर शाम चार बजे खतरा बिंदु 57.615 मीटर के सापेक्ष 57.00 मीटर पर बह रही थी। दोनों नदियों में फिर से बढ़ाव को देखते हुए प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सतर्क हो गया है। सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ाव से बैरिया तहसील के दियारा क्षेत्र में सरयू नदी का कटान से तटवर्ती इलाकों में दहशत पैदा हो गया है। गोपालनगर टाड़ी गांव के सामने 6 मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण रातभर जागकर निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले पांच साल में सरयू के कटान से 519 घर नदी में समा चुके हैं। साथ ही सैकड़ों एकड़ खेती की जमीन भी कटान की भेंट चढ़ गई। विस्थापित परिवार तटबंध और ऊंचे स्थानों पर झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। सरयू नदी के कटान से अब तक गिरे मकानों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2021 में 125, वर्ष 2022-68, वर्ष 2023 -85, वर्ष 2024-128, वर्ष 2025-45 और 2026 में अब तक 68 मकान नदी में समाहित हो गए हैं। बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता इं. संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ाव का अनुमान है। गंगा नदी में भी बढ़ाव होगा लेकिन सरयू नदी में अत्याधिक बढ़ाव की जानकारी दी गई है। सभी जेई को बंधों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed