फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu river flowing 76 cm below red mark

लाल निशान से 76 सेमी नीचे बह रही सरयू नदी

Tue, 07 Jul 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Saryu river flowing 76 cm below red mark
बेल्थरारोड। सरयू नदी के तेवर तल्ख हो गए हैं। पिछले 24 घंटे से जलस्तर में लगातार वृद्धि का सिलसिला जारी रहने से बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार को अपराह्न जलस्तर 63.250 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.010 से 76 सेंटीमीटर कम है। आयोग का कहना है कि एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि होने का पूर्वानुमान किया है। जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहने से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग सहम गए हैं। बाढ़ का पानी तटवर्ती ग्रामों की ओर बढ़ने लगा है। इसके साथ ही तटवर्ती चैनपुर गुलौरा, तुर्तीपार, हल्दीरामपुर आदि क्षेत्रों में तेजी से कटान हो रही है। कृषि भूमि कट-कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। चैनपुर गुलौरा में टीएस बंधे तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। लालनिशान की ओर तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से बाढ़ की संभावना जताई जा रही है। हालांकि जलस्तर अभी लालनिशान से 76 सेंटीमीटर कम है। फिर भी जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा तो नदी का पानी खतरे के निशान तक पहुंच जाएगा। इधर, संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। एसडीएम अशोक चौधरी ने बताया कि बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। तटवर्ती बक्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। बाढ़ की संभावना फिलहाल नहीं है, फिर भी बाढ़ आने पर बचाव और राहत कार्य तत्काल शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed