फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sanitary streets were not cleaned for one and a half decade

सैनिटरी गलियों की डेढ़ दशक से नहीं हुई सफाई

Mon, 27 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sanitary streets were not cleaned for one and a half decade
नगर के सतीशचंद्र कालेज के समीप स्थित बंद पड़ी सेनेटरी गली। - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर की गलियों में गंदगी का अंबार लगा है। नागाजी गली, धोबी मोहल्ला, नया चौक की सैनिटरी गलियों में तो एक दशक से कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इससे आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। कूड़े के अंबार से बदबू आ रही है। संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सैनिटरी गलियों का निर्माण पूर्व चैयरमेन लक्ष्मण गुप्ता के कार्यकाल में हुआ था। तब सफाई भी होती थी। उनके बाद किसी ने इसकी सफाई कराने की जरूरत नहीं समझी। नगर पालिका में कर्मचारियों की लंबी चौड़ी फौज होने के बाद भी सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। नागाजी गली, धोबी मोहल्ला, सतीश चन्द्र कॉलेज पीछे शहर के तमाम सेनेटरी गलियां हैं जहां अब तक गंदगी का अंबार लगा है। इनमें विचरण करते सुअर व अन्य जानवर समस्या को और बढ़ा रहे है। अखिलेश पांडेय, बंटी वर्मा, अशोक वर्मा ने बताया कि गत 15 वर्षों से सेनेटरी गली की सफाई नहीं हुई है। सेनेटरी गलियों में गंदगी का अंबार लगा है, नालियां बजबजा रहीं है। समस्या से अवगत कराने के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। गंदगी के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

हर वार्ड में हैं सैनिटरी गलियां
बलिया। इन सेनेटरी गलियों को हर वार्ड में बनाया गया है। इस में कूड़ा-कचरा फेंका जाता था। बाद में टेंडर कर इसे फिकवाने का प्रवाधान हैं। शहर में कुल 25 वार्ड हैं। हर वार्ड में ये तीनसे पांच की संख्या में हैं। पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता के कार्यकाल में एक बार सफाई की बात कही जा रही है। इसके बाद इसकी कभी सफाई नहीं हुई है। पालिका चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी गलियों की सफाई पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, संजय उपाध्याय के कार्यकाल से नहीं हुई है, उनसे पूछिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed