{"_id":"62b20ee7c09fd82dbc4742f9","slug":"sand-laden-tractor-overturns-driver-dies-ballia-news-vns6600778165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी। बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाने से महज 25 मीटर पश्चिम नंदपुर संपर्क मार्ग पर सोमवार की शाम लाल बालू लदा ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को किसी तरह बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हल्दी थाना क्षेत्र के नई बस्ती हांसनगर निवासी गणेश प्रजापति (36) हल्दी थाने से महज 25 मीटर पश्चिम नन्दपुर ढाले पर स्थित बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार की शाम गणेश दुकान से लाल बालू ट्राली पर लाद कर जा रहा था। वह जैसे ही राष्ट्रीय रायमार्ग से नीचे नंदपुर गांव वाले मार्ग पर निकला कि रोड पर फिसलन के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर रोड के किनारे गड्ढे में जा पलटी चालक ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया। आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गणेश को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।