फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Safai karamcharis strike again due to payment of arrears

Ballia News: बकाया भुगतान को लेकर सफाईकर्मियों ने फिर की हड़ताल

Fri, 23 Dec 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Safai karamcharis strike again due to payment of arrears
बलिया। दो माह का बकाया मानदेय समेत अन्य भुगतान की मांग को लेकर नगरपालिका के ठेका सफाई कर्मचारियों ने करीब 10 दिन बाद फिर बृहस्पतिवार को हड़ताल शुरू कर दी। इससे शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह कूड़ा का उठान नहीं हुआ। इससे शहर की सड़कों पर कचरा पसरा रहा।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की मांग है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वह हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के चलते नगर पालिका में कामकाज भी प्रभावित रहा। इसके पूर्व, नपा कर्मचारियों ने नगर के टाउनहाल से जुलूस निकाला और प्रदर्शन करते हुए नपा कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी दो माह से रुके मानदेय के अलावा लंबे समय से रुके हुए पीएफ, एनपीएस, एलआईसी और एरियर के बकाया देयकों के भुगतान की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने नगर पालिका परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था यदि उनकी मांगें पूरी न की गईं तो वह सफाई व्यवस्था और जलापूर्ति भी ठप कर देंगे। आंदोलित कर्मचारियों में स्वायत कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष अनिल सिंह, महामंत्री भारत भूषण मिश्र, स्वायत्त सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष किशन कुमार, ठेका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रजनीश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed