फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sacrifice and sacrifice many fighters

सेनानियों का त्याग और बलिदान अविस्मरणीय

Sat, 10 Jan 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 10 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sacrifice and sacrifice many fighters

विज्ञापन
भारत की स्वाधीनता मेें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हीं की बदौलत आज भारत के नागरिक दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में कार्य करने का गौरव प्राप्त कर रहे हैं।

 उक्त बातें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भोलानाथ सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्वमंत्री राजधारी सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए नाना प्रकार की यातनाएं सहने के बाद भी हमारे सेनानी हंसते- हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी।

कहा कि समाज की भलाई के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला सहकारी संघ के  अध्यक्ष परमात्मानंद पांडेय ने कहा कि आज की सरकारें सच्चे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को छोड़कर किसी जाति विशेष के नेता के नाम पर शहरों का नाम, पार्कों का नाम तथा सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा
विज्ञापन



की जा रही है। यह स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के साथ अन्याय हो रहा है। इस दौरान सेनानी भोलानाथ सिंह के पुत्र श्रीप्रकाश सिंह एवं प्रपौत्र आशुतोष सिंह ने दर्जनों ग्रामीणों में कंबल का वितरण किया। इस मौके पर रामनिवास ओझा, प्रधान रामशुक्ल, बरमेश्वर प्रधान, लुड्डू पांडेय, भुल्लू खां, विनोद सिंह, जितेंद्र सिंह, गुलाब शेख, उपेंद्र सिंह, किशनचंद्र, रामविशाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक रवींद्रनाथ पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed