फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ruling party is continuously attacking legacy of national movement

Ballia: प्रोफेसर शुभनीत कौशिक बोले- सत्ताधारी दल राष्ट्रीय आंदोलन की विरासत पर लगातार बोल रहा हमला

Sat, 25 Feb 2023 08:32 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 25 Feb 2023 08:32 AM IST
सार

प्रोफेसर शुभनीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को जवाहरलाल नेहरू द्वारा नियति के साथ किए गए उस वायदे को भी अपने दिलों में रखना होगा, जिसमें हर आंख से आंसू पोंछने की बात शामिल है। 

विज्ञापन
ruling party is continuously attacking legacy of national movement
राष्ट्रीय अधिवेशन में मां सोनिया को शॉल ओढ़ाते राहुल गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सतीश चंद्र कॉलेज बलिया के असिस्टेंट प्रोफेसर शुभनीत कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय आंदोलन के मूल्यों पर अमल करने का वक्त है। नई पीढ़ी को राष्ट्रीय आंदोलन के मूल्यों और उसकी समृद्ध विरासत से परिचित कराना होगा।

विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन एक ऐसे मुश्किल दौर में हो रहा है, जब भारत में धर्म, जाति, भाषा, वर्ग तमाम स्तरों पर विभेदों की खाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। उस पर से बंटवारे की विकृत मानसिकता को सत्ताधारी दल द्वारा लगातार शह दी जा रही है। ऐसे में भारत के मन को जोड़ने का जो जिम्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उठाया है, वह उसकी समृद्ध विरासत के अनुरूप ही है। राष्ट्रीय आंदोलन की वह विरासत जिसमें गांधी, नेहरू, सरदार पटेल, आजाद, आंबेडकर, राजाजी, आचार्य नरेंद्र देव, जयप्रकाश नारायण, डॉ. लोहिया सरीखे नेताओं का खून-पसीना शामिल है।

विज्ञापन

 


सत्ताधारी दल और उसके संगठनों द्वारा आज राष्ट्रीय आंदोलन की विरासत पर लगातार हमला बोला जा रहा है कथनी और करनी दोनों में। प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर वर्चस्व स्थापित कर नई पीढ़ी को गुमराह करने की जो कोशिश पिछले दस-पंद्रह वर्षों में हुई है, उसने लोगों के दिलो-दिमाग में समुदाय विशेष के प्रति नफरत पैदा करने का काम किया है। इसके जवाब में हमें तथ्यों से लैस होकर प्रोपेगेंडा के इस घटाटोप को भेदना होगा। इंटरनेट, सोशल मीडिया या जो भी मंच हमें उपलब्ध हो सकें, वहां से हमें इस प्रोपेगेंडा का जवाब देना होगा और नई पीढ़ी को राष्ट्रीय आंदोलन के मूल्यों और उसकी समृद्ध विरासत से परिचित कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


न करें विफलता की परवाह : 
कांग्रेस को जवाहरलाल नेहरू द्वारा नियति के साथ किए गए उस वायदे को भी अपने दिलों में रखना होगा, जिसमें हर आंख से आंसू पोंछने की बात शामिल है। हमें इस संकल्प-पथ पर पूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ चलना होगा, सफलता या विफलता की परवाह किए बगैर।



सामाजिक असमानता-आर्थिक विषमता में बेतहाशा वृद्धि : 
जहां एक ओर वैचारिक स्तर पर हिंदुस्तान में नफरत की हवा बहाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर पिछले एक दशक में सामाजिक असमानता और आर्थिक विषमता में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स से लेकर तमाम वैश्विक सूचकांक इस बात की गवाही देते हैं। नोटबंदी, कोविड की महामारी के दौरान सरकार द्वारा बिना सोचे-विचारे लिए गए फैसलों ने हिंदुस्तान के गरीब तबके की हालत खस्ता कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed