फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ruckus in doctor's room, OPD register torn

Ballia News: चिकित्सक के कक्ष में हंगामा, ओपीडी रजिस्टर फाड़ा

Sat, 22 Feb 2025 09:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in doctor's room, OPD register torn
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर पर उस समय अफरातफरी माहौल मच गया जब एक व्यक्ति चिकित्सक कक्ष में हंगामा करने लगा। उसने ओपीडी रजिस्टर को फाड़ कर फेंक दिया। बीपी मशीन सहित अन्य कागजातों भी फेंक दिए। कुछ देर बाद चिकित्सकों ने इसकी सूचना डायल-112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गए।
विज्ञापन

शनिवार को चिकित्सक डॉ. सीताराम प्रजापति मरीजों की जांच कर रहे थे। उस समय काफी संख्या में मरीज थे। इसी बीच नशे में धुत व्यक्ति पहंुचा, इलाज करने को लेकर चिकित्सक से कहने लगा। पहले के एक मामले का हवाला देते हुए चिकित्सक पर आरोप लगाने लगा। कहा कि उनके कारण 10 माह बाद जेल से छूटा हूं। चीखने और चिल्लाने लगा। देखते ही देखते ओपीडी रजिस्टर को फाड़ कर फेंक दिया। वहां मौजूद उपकरण में तोड़फोड़ कर इधर-उधर फेंक दिया। देखते ही देखते कुछ देर के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

चिकित्सा वहां से भाग कर एक कमरे में जाकर बैठ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि किसी जरूरी काम से जनपद मुख्यालय गए थे। चिकित्सकों से मामले की सूचना मिली है। आने के बाद तहरीर दूंगा। प्रभारी निरीक्षक गड़वार रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस युवक को हिरासत में लेकर आई है। थाने में बैठाया गया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed