फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rsdha police station arrived soon after taking charge

कार्यभार संभालते ही पहुंचे रसड़ा कोतवाली

Thu, 11 Feb 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Thu, 11 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rsdha police station arrived soon after taking charge
नवागत पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने मंगलवार की रात को जिले में पहंुचकर कार्यभार ग्रहण किया और बुधवार की शाम अचानक रसड़ा कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


नवागत एसपी को अचानक कोतवाली में देख पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिसकर्मी कोतवाली को दुरुस्त करने में जुट गए। एसपी ने कोतवाली का रिकार्ड खंगाला। साथ ही क्षेत्र के क्राइम के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

चेताया कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने दीवान और मुंशी से आनलाइन मुकदमे दर्ज करने के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने थाने के कंप्यूटर को बारीकी से जांचा। पूछा कि कंप्यूटर काम करता है या खराब पड़ा है। इस पर ऑपरेटर ने कंप्यूटर को दुरुस्त बताते हुए चालू कर एसपी को दिखाया। एसपी ने पुराने लंबित पड़े मामलों को तत्काल निपटाने और वांटेड अपराधियों को गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने आरक्षी बैरक के साथ हवालात और कोतवाली के साफ-सफाई की जांच की। कोतवाली की स्थिति को देखकर एसपी ने संतोष जताया। इस मौके पर सीओ श्रीराम और कोतवाल पीके मिश्र को अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed