फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roads of the city will be decorated with 20 crores, there will be drainage

20 करोड़ से संवरेंगी शहर की सड़कें, होगी जल निकासी

Thu, 26 Aug 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Roads of the city will be decorated with 20 crores, there will be drainage
बलिया। शहर की खस्ताहाल सड़कों को चमकाने के लिए नगरपालिका फिर से प्रस्ताव तैयार कर रही है। इस बार चौक को लिंक करने वाली नगरपालिका की सभी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही जलभराव से शहर के काजीपुर, जापलिनगंज, अमृतपाली आदि इलाके को मुक्ति दिलाने के लिए तीन नालों का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से इस्टीमेट बनाने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। शहर में नगर पालिका की कुल 30 किमी लंबाई की 23 सड़कें हैं। इनकी औसत चौड़ाई 20 से 25 फीट है। काफी समय से खस्ता हाल होने के कारण सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। अधिकांश सड़कों पर अतिक्रमण होने से इनकी चौड़ाई का पता ही नहीं चलता है। नगर की सड़कें संकरी होने के साथ ही जगह-जगह टूट गई हैं। शहर के चौक क्षेत्र, विशुनीपुर, जापलिनगंज, बालेश्वर मंदिर, दाउन्हाल रोड, गुदरी बाजार, चमन सिंह बाग रोड, लोहापट्टी आदि पर इसका नजारा आम है। किसी तरीके से गड्ढों में ईंट के टुकड़े भरकर काम चलाया जा रहा है। टूटी सड़कें न सिर्फ परेशानी का सबब बनी हैं, बल्कि हादसों को भी खुला आमंत्रण दे रही हैं। नगर के हृदयस्थली चौक शहीद पार्क से निकलने वाली छह प्रमुख सड़कों के अलावा अन्य सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। मंजूरी न मिलने के काम नहीं हो पाया। अब नगर पालिका बलिया की ओर से उक्त सड़कों के नवीनीकरण के लिए इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जल निकासी के लिए बनेंगे तीन नाले
बलिया। शहर में जल निकासी की गंभीर समस्या को देखते हुए तीन नए नालों की निर्माण कराने की भी योजना है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से इस्टीमेट तैयार किया जा रही है। इसमें एक नाला अमृतपाली से काजीपुरा, काजीपुरा मलिन बस्ती-पार्ट टू और जापलिनगंज-बेदुआ तक नालों का निर्माण कराया जाएगा। शहर में एनसीसी तिराहे से कटहल नाले, काजीपुरा से एससी कालेज की ओर से नाले की निर्माण करोड़ों की लागत से कराया जा रहा है। इससे भी नगर के काजीपुरा, अमृतपाली, सतनी सराय, जापलिनगंज आदि में जलभराव की समस्या से निजात नहीं दिख रही है। इन क्षेत्र के लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। तीन नए नालों के निर्माण से इन क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था हो पाएगी। इसका इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

53 लाख से बननी हैं दो सड़कें
बलिया। शहर के टीडी कालेज चौराहा से होकर डीएम आवास, विकास भवन से लगायत कुंवर सिंह चौराहा तक जाने वाली सड़क का नवीनीकरण के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से 28 लाख रुपए के प्रस्ताव को भी शासन से कुछ दिनों पहगले मंजूरी मिल गई थी। संबंधित ठेकेदार सड़क के नवीनीकरण के लिए गिट्टी आदि गिराना भी आरंभ कर दिया था। बारिश के कारण अभी काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सड़कों के सुदृढ़ीकरण और तीन नए नालों के निर्माण के लिए इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। लगभग 20 करोड़ के इस्टीमेट की उम्मीद है। इसे जल्द ही मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर शहर की सड़कें तो ठीक होंगी ही, जल निकासी की भी पर्याप्त व्यवस्था हो जाएगी। - दिनेश विश्वकर्मा, ईओ, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed