फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roads leading to religious places will be completed soon

धार्मिक स्थल जाने वाले मार्ग जल्द होंगे पूरे

Fri, 17 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roads leading to religious places will be completed soon
बलिया। जनपद में तीन धार्मिक स्थलों को जाने वाले मार्गों का निर्माण लगभग तीन करोड़ की लागत से कराया जाना है। इन मार्गों का निर्माण शुरू करने के लिए मात्र 30 लाख की धनराशि जारी की गई थी। इससे निर्माण खंड की ओर से किसी तरीके से कार्य शुरू कराया गया था। अब शासन ने तीनों मार्गों के निर्माण को गति प्रदान करने के लिए डेढ़ करोड़ की धनराशि और दी है।
विज्ञापन

योजना के तहत विधासभा फेफना के सोहांव ब्लाक क्षेत्र में तीन सड़कों को स्वीकृति दी गई थी। रामपुर चिट मार्ग से शिवमंदिर तक 1.60 किमी लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण 117.37 लाख, ग्राम सभा चौरा में मुख्य मार्ग से दुधेश्वर नाथ बाबा स्थान तक 800 मीटर लंहे संपर्क मार्ग का निर्माण 74.42 लाख और चितबड़ागांव नगर पंचायत के फिरोजपुर वार्ड से माधव बाबा स्थान तक 1.70 किमी लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण 103.27 लाख की लागत से कराया जा रहा है। धन की कमी से इन मार्गों का निर्माण जोर नहीं पकड़ पा रहा था। अब शासन की ओर से लगभग डेढ़ करोड़ की धनराशि जारी की गई है। एक्सईएन एसके सिंह बताया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। उक्त मार्गों का निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जल्द पूरे होंगे तीन ग्रामीण मार्ग
बलिया। पीडब्ल्यूडी की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय संपर्क मार्ग योजना के तहत वर्ष 2019 में तीन मार्गों के निर्माण के लिए स्वीकृत दी गई थी। इसमें 61.87 लाख से शिवपुर नई बस्ती-नगवी मल्लाह बस्ती 1.10 किमी लंबे मार्ग, 98.95 लाख से डेढ़ किमी लंबे परसपुर-भीखपुर संपर्क मार्ग से भीखपुर होते हुए श्रीपुर तक मार्ग, 56.35 लाख से एक किमी लंबे धरहरा आराजी माफी संपर्क का निर्माण कराया जा रहा था। उक्त मार्गों का पूरा करने के लिए शासन की ओर से लगभग 44 लाख की धनराशि और दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed