फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Road accident: Truck trampled three including father and son in Ballia, bike dragged 300 meters

सड़क हादसा : बलिया में पिता पुत्र समेत तीन को ट्रक ने रौंदा, 300 मीटर तक घसीटती रही बाइक 

Tue, 29 Mar 2022 06:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 29 Mar 2022 06:22 PM IST
सार

मृतक के भाई आकाश राजभर के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है वहीं चालक भाग गया।

विज्ञापन
Road accident: Truck trampled three including father and son in Ballia, bike dragged 300 meters
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत पर रोती-बिलखती परिवार की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के  नवरतनपुर चट्टी के समीप मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में मातम पसर गया।

विज्ञापन


देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई।  इस बाबत सिकंदरपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि मृतक के भाई आकाश राजभर के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है वहीं चालक भाग गया।
विज्ञापन


 सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र गंगा सागर राजभर अपने पांच वर्षीय पुत्र आलोक व भतीजे रोहित (16) के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी में मटुरि गांव जा रहे थे। जैसे ही वह नवरतनपुर चट्टी के समीप पहुंचे कि बेल्थरारोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर की आवाज सुन आसपास काम कर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना स्थल का नजारा देख लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जोरदार टक्कर से बाइक सवारों  का श
व क्षत विक्षप्त हो गया था। वहीं बाइक करीब 300 मीटर तक ट्रक में फंस कर घसीटती रही।

इसकी सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव हमराहियों संग तत्काल मौके पर पहुंच गए और शवों को एम्बुलेंस से सीएचसी सिकंदरपुर ले आए। उधर, हादसे की खबर लगते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और धाड़े मारकर रोने लगे। 

Road accident: Truck trampled three including father and son in Ballia, bike dragged 300 meters
क्षतिग्रस्त गाड़ी । - फोटो : अमर उजाला

उजड़ गई सीमा की दुनिया

मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे ने सीमा की दुनिया ही वीरान कर दी है। हादसे में उसने पति और बेटे को एक साथ खो दिया है। वह बेसुध हालत में सबसे एक ही सवाल पूछती रही है कि मेरे पति व पुत्र को क्या हुआ है?

यह सुनकर लोगों के कलेजा दहल जा रहा था।वहीं युवक मनोज की माता लालबुची देवी रोते रोते बेहोश हो जा रही थी। मनोज की शादी छह वर्ष पूर्व कठौड़ा निवासी सीमा से हुई थी। मृतक का पांच वर्ष का एक पुत्र आलोक ही था। 

 


मुख्यमंत्री ने जताया शोक

सिकदंरपुर में हुई घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से किए गए ट्वीट में इसकी जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मृतक के भाई आकाश राजभर के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है वहीं चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed