फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   road accident in Ballia one killed and two injured after overspeed Bolero collides with tree after hitting bike

बलिया में दर्दनाक हादसाः बाइक को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई बेकाबू बोलेरो, एक की मौत, दो घायल

Thu, 12 Aug 2021 02:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Aug 2021 02:27 PM IST
सार

बलिया जिले में बृहस्पतिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बेकाबू बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मारी थी। 

विज्ञापन
road accident in Ballia one killed and two injured after overspeed Bolero collides with tree after hitting bike
बाइक और बोलेरो के परखच्चे उड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले में गड़वार मार्ग पर बेकाबू बोलेरो ने पहले बाइक को टक्कर मारी फिर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई वहीं उसका छोटा भाई और बोलेरो चालक की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


 नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई निवासी दुर्गेश यादव (17) अपने भाई आदित्य (12) के साथ बाइक से बछईपुर दवा लेने के लिए जा रहा था। अभी वह सोनाड़ी प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुंचे थे कि गड़वार के तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने असंतुलित होकर बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद पेड़ से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक और बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। घटना में बाइक सवार दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदित्य और बोलेरो चालक परशुरामपुर निवासी लाल बहादुर सिंह घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख दोनों को रेफर कर दिया। आदित्य के परिजन उसे उपचार के लिए मऊ लेकर चले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed