{"_id":"5803bab54f1c1b691a28f35b","slug":"ro-water-plant-without-selling-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना जांच के बिक रहा आरओ प्लांट का पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना जांच के बिक रहा आरओ प्लांट का पानी
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांवों में पानी में आर्सेनिक की मात्रा ज्यादा होने के कारण पानी दूषित हो गया है और इसके मद्देनजर क्षेत्र में आरओ का पानी खूब बिक रहा है। यह धीरे-धीरे क्षेत्र में उद्योग का रूप लेता जा रहा है। लोग तो पानी को शुद्ध समझकर खरीद रहे हैं। लेकिन इसकी गारंटी देने वाला कोई नहीं है कि पानी शुद्ध ही है। किसी के पानी के सैंपल की जांच जल निगम द्वारा नहीं की गई है।
बैरिया तहसील दो नदियों के बीच बसे होने के कारण पानी दूषित एवं आर्सेनिकयुक्त हो गया है। जिसके कारण गावों में पीने का पानी खरीदकर पीने का प्रचलन बढ़ गया है। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर सरकार रेलनीर ट्रेड मार्का पानी की बोतल बेचने का फरमान जारी किया है। लेकिन सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के साथ ही कई स्टेशनों पर लोकल पानी की बोतल बेची जा रही है। मजबूर यात्री करें तो क्या करे अपनी प्यास बुझाने के आगे वे पानी को खरीद लेते हैं।
गांवों मे आरओ का पानी पीने का चलन बढने के कारण पानी को बेचने के लिये भी व्यवसायियों की नजर भी इस उद्योग पर है। जिससे दिन प्रतिदिन आरओ प्लांट खुल रहा है।
विज्ञापन
यहां तक कि पानी का 20 लीटर वाला जार घर पहुंचा कर प्रति जार 20 से 25 रुपये लिये जा रहे है। चट्टी चौराहा व रेलवे स्टेशनों पर भी लोकल पानी की बोतल बेची जा रही है।