फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   City streets became Lake

नगर की सड़कें बनीं झील

Wed, 22 Jun 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 22 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
City streets became Lake
जलमग्न सड़क
मंगलवार की दोपहर से शुरु हुई मानसून की पहली बारिश मे ही नगर पालिका की पोल खुल गई। जलजमाव से आवगमन में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी दिक्कत उन क्षेत्र के लोगों को हुई जहां की सड़कें जर्जर हैं।
विज्ञापन



सीवरेज की खुदाई के बाद खराब पड़ी सड़कों का बुरा हाल रहा। अधिकांश सड़कों पर जलजमाव हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के जेल रोड पर पुलिस लाइन तथा टैगोर नगर मार्ग पर खराब होने के चलते कई जगहों पर सड़क के बीचो बीच जलभराव की स्थिति रही। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन


इसी तरह कचहरी रोड, तहसील प्रांगण व मिड्ढी से एनसीसी चौराहा आने वाली सड़क पर भी जलजमाव रहा।इसी प्रकार नगर के जापलिनगंज, काजीपुर, हरपुर मोहल्ले की सड़कों पर भी जल भर गया। आलम यह रहा कि लोगों को अपने घरों से निकलने में दिक्कतें हुई। बुधवार की भोर में हुई बारिश के बाद अधिकांश मार्गों पर जल भराव देखने लायक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर की सड़कों के किनारे बने नालों की बरसात पूर्व सफाई नहीं होने से भी नगर की स्थिति काफी खराब रही। पानी का निकास न होने के चलते एक ही स्थान पर पानी लग गया था। नरहीं बाजार में सड़क पर बारिश के  पानी के जमाव से नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। यदि पानी के निकास की यही स्थिति रही तो नरहीं बाजार में एचएच-31  की स्थिति काफी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed