{"_id":"5fea0e358ebc3e410458b065","slug":"repairing-road-in-ballia-ballia-news-vns56601178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प, खुलेंगे कृषि कल्याण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प, खुलेंगे कृषि कल्याण केंद्र
विज्ञापन
बेल्थरारोड। क्षेत्र की जर्जर सड़कों का कायाकल्प करने की कवायद जारी है। किसानों की सुविधा के लिए कृषि कल्याण केंद्र खोले जाएंगे। साथ ही औद्योगिक निवेश क्षेत्र घोषित कराने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उक्त बातें जिला पंचायत के डाक बंगला में पत्रकारों से बातचीत में विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कही।
विधायक ने कहा कि सरकार ने चौकिया मोड़ से देवेंद्र पीजी कॉलेज तक 4.225 किमी. सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है और इसके लिए बजट जारी हो गया है। 11.48 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण के लिए जनवरी के प्रथम सप्ताह में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस धन से सात मी. लंबी सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। विधायक ने बताया कि नगरा समेत जिले में तीन स्थानों पर कृषि कल्याण केंद्र खोलने के लिए सरकार ने सैद्धांतिक रूप से सहमति प्रदान की है। केंद्र खुल जाने से खेती को बढ़ावा मिलेगा। इससे किसानों को आधुनिक खेती करने की सुविधा दी जाएगी। इस केंद्र से किसानों को भरपूर फायदा होगा और किसान आर्थिक रूप से स्वावलंबी और समृद्धशाली बनेंगे। उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री को बेल्थरारोड को औद्योगिक निवेश क्षेत्र घोषित करने के लिए प्रस्ताव दिया है। इसके लिए चंदाडीह में 50 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध होने की जानकारी मंत्री को दी है, जिसे मंत्री ने स्वीकार करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है। विधायक ने बताया कि लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भीमपुरा को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की है। इस पर सीएम ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले डेढ़ दर्जन संपर्क मार्गों का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है, जिसका शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सतुहारी में 25 लाख की लागत से 450 मी. लंबी दो इंटरलॉकिंग सड़कों को जनता को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।