{"_id":"647cd0fbf1dbe9616f0e2549","slug":"repair-of-70-houses-will-be-done-with-7450-lakhs-ballia-news-c-20-1-237326-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 74.50 लाख से कराई जाएगी 70 आवासों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 74.50 लाख से कराई जाएगी 70 आवासों की मरम्मत
विज्ञापन
जिले में पूल्ड हाउसिंग योजना के तहत बने अलग-अलग किस्म के 70 सरकारी आवासों की मरम्मत 74.50 लाख की लागत से कराई जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह आवास वर्षों पूर्व सरकारी कर्मियों के लिए निर्मित किए गए थे। जनपद में पूल्ड हाउसिंग योजना के तहत जगह-जगह, अलग-अलग टाइप के आवासों का निर्माण वर्षों पूर्व कराए गए थे। यह आवास सरकारी कर्मियों को आवंटित किए गए हैं। ई व एफ टाइप के कई आवास जर्जर होने लगे हैं। कई कर्मियों की ओर से पूर्व में आवासों के जर्जर होने की शिकायत अधिकारियों से की गई थी। अब इन आवासों की मरम्मत कराई जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की ओर से पुराने व क्षतिग्रस्त आवासों को मरम्मत के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें ई टाइप के 56 व एफ टाइप के 14 आवास काफी जर्जर हो चुके हैं। इन आवासों की मरम्मत के लिए 74.50 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से इसकी स्वीकृति मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया इस माह में पूरी कर ली जाएगी। विभाग की ओर से आवासों के मरम्मत के लिए तीन माह की समय सीमा निर्धारित की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इन आवासों का कराया जाएगा मरम्मत
टाइप आवास की संख्या लागत लाख में
एफ 01 से 06 7
एफ 07 से 14 8
ई 01 से 18 17
ई 19 से 36 18
ई 37 से 48 13.50
ई 49 से 56 11
पूल्ड हाउसिंग योजना के तहत बने आवासों की मरम्मत के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। इन आवासों की मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- देवेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड, बलिया।