फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Remembered social thinker Dattopant Thengi

जन्मशती समारोह में याद किए गए सामाजिक चिंतक दत्तोपंत ठेंगड़ी

Sun, 10 Nov 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Remembered social thinker Dattopant Thengi
लालगंज। राष्ट्र ऋषि व सामाजिक चिंतक दत्तोपंत ठेंगड़ी का जन्मशती समारोह सरस्वती रविवार को शिशु मंदिर दोकटी के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें दत्तोपंत ठेंगड़ी के राष्ट्र के प्रति किए गए योगदान को स्मरण किया गया।
विज्ञापन

सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते कहा कि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि ठेंगडी के बातों को मान लिया गया होता तो आज नीरव मोदी व विजय माल्या बैंकों से पैसा लेकर विदेश नहीं भागते। उनका मानना था कि राष्ट्र का औद्योगीकरण व उद्योग का मजदूरीकरण होना चाहिए। उन्हीं के विचारधारा पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदारीकरण का विरोध करते हुए सार्क सम्मेलन में भाग लेने से इंकार कर दिया था। वे कहते थे कि सूचना प्रदान करने वाली मशीन समाज में विघटन पैदा करती है। उनके आदर्शों पर चलते हुए मैंने भी सदन में हमेशा किसानों व गांवों की समस्या रखा। साथ ही वहां उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि ठेंगडी के विचारों का अनुसरण किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगडी जैसे महापुरुष हमेशा समाज को केवल दिया है। ऐसे महापुरुष की स्मृति को याद करना भजन से कम नहीं है। भारतीय संस्कृति परिवार की संस्कृति है, इसे बाजारीकरण नहीं होने दिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो निजीकरण के विरोध में अपना आवाज उठाऊंगा। निजीकरण से बाजारू व्यवस्था समाज पर हावी हो जाएगी जबकि हमारा देश परिवारवादी समाज का अनुयायी है। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने दत्तोपंत ठेंगडी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभा को पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू, श्याम सुंदर उपाध्याय, सुशील पांडेय, डा. हरिकंचन सिंह, नरेंद्र दुबे, शंकर दयाल सिंह, राणाप्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य छितेश्वर मिश्र व संचालन पवन कुमार ने किया। आयोजक रामप्रवेश दुबे ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed