फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ravi Kishan heard the song in Holi Milan and danced

Ballia News: होली मिलन में रवि किशन ने गीत सुना लगाए ठुमके

Sun, 19 Mar 2023 11:37 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Sun, 19 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ravi Kishan heard the song in Holi Milan and danced
सहतवार। कस्बे के बड़े पोखरा पर रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि गोरखपुर सांसद रवि किशन, विशिष्ट अतिथि सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा और विधायक केतकी सिंह को सम्मानित किया गया। लोगों के अनुरोध पर मुख्य अतिथि ने होली गीत गाकर जमकर ठुमके लगाए। एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिले।
विज्ञापन

रवि किशन ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि यूपी में का बा। ये नहीं समझ रहे हैं कि यूपी में ही सब कुछ है। यूपी में जब से मोदी और योगी की सरकार बनी, तब से विकास की लहर दौड़ गई है। पहले गुंडों को संरक्षण मिलता था। अब गुंडे योगी सरकार से डरकर भाग रहे हैं। पहले राशन के लिए कमजोर लोगों को भगा दिया जाता था। अब बुलाकर राशन दिया जाता है। यह सरकार हमेशा विकास व युवाओं के बारे में सोचती है।
विज्ञापन

गोरखपुर में फिल्म इंडस्ट्री बन रही है। जब बनकर तैयार हो जाएगी तो हमारे भोजपुरिया भाइयों को फिल्म बनाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी की वजह हमारे देश की डंका विदेशों में बज रहा है, जो कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। वह विदेश में जाकर शिकायत कर रहे हैं।2024 के चुनाव में फिर से मोदी की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद रविन्द्र कुशवाहा और विधायक केतकी सिंह ने संबोधित किया। मौके पर शिवजी सिंह, सुनील सिंह, दीपक सिंह, अरविंद गांधी, रंजन सिंह, राणा यादव आदि ने होली मिलन में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed