फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ratsar bawal

रतसर बवाल मामले की हो न्यायिक जांच

Mon, 16 Oct 2017 11:06 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 16 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ratsar bawal
रतसर घटना को लेकर दोषियों की गिरफ्तारी एवं पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग करते भाकपा माले के लोग। - फोटो : ballia
रतसर कस्बा में 11 अक्तूबर को हुई आगजनी व लूटपाट के मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने बवाल की न्यायिक जांच के साथ अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन


माले के जिला सचिव लाल साहब ने कहा कि पीड़ित भय के चलते एक-एक दिन गुजार रहे हैं। पुलिस वास्तविक दोषियों को बचाने का काम कर रही है।
माले नेता लक्ष्मण यादव ने कहा कि रतसर कस्बा में अराजकतत्वों ने लूटपाट तथा दो दूकानों में आगजनी की। पीड़ितों की तहरीर के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। कहा कि पुलिस ने बाजार में निर्दोष राहगीर आए हुए थे, उन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पीटा और गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने मांग किया कि लूटपाट व आगजनी के दोषियों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाय। राह चलते निर्दोष लोगों को बिना जांच किए गिरफ्तार करना तथा उत्पीड़न बंद किया जाय। लूटपाट व आगजनी के पीड़ित दूकानदारों को मुआवजा दिया जाय। जिले के के लोगों को सुरक्षा की गारंटी प्रदान की जाय। दूकानों में लूटपाट तथा आगजनी का पर्दाफाश करने के लिए न्यायिक जांच कराई जाय। इस मौके पर लक्ष्मण यादव, बसंत सिंह, नियाज अहमद, भागवत बिंद, शिवविलास साह, उमाशंकर पटेल, रामनिवास, नागेन्द्र प्रसाद, जनार्दन सिंह, सुमेर गोंड रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed