{"_id":"6ac93ac6f27dca4d1505c61d","slug":"ramgovind-fought-for-the-poor-and-the-farmers-ballia-news-c-190-1-bal1001-174802-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रामगोविंद ने गरीबों, किसानों के लिए संघर्ष किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रामगोविंद ने गरीबों, किसानों के लिए संघर्ष किया
विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं में उनके चित्र क
सिकंदरपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को स्व. रामगोविंद चौधरी की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि देने गोसाईंपुर गांव पहुंचे। उन्होंने स्व. चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अखिलेश यादव ने कहा कि रामगोविंद चौधरी गरीबों, किसानों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले नेता थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि चौधरी बलिया की धरती से थे। वहां संघर्ष और जनसेवा की परंपरा रही है। उन्होंने अपना जीवन वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। चौधरी ने अन्याय के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाई। उनकी जनहित के मुद्दों पर प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की। अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर सिकंदरपुर कस्बे के समीप चेतन किशोर मैदान में उतरा। वहां से वह सड़क मार्ग से गोसाईंपुर पहुंचे। रामगोविंद चौधरी की राजनीतिक विरासत से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह शोक का समय है।
विज्ञापन
वह परिवार, समर्थकों और सहयोगियों से मिलने आए हैं। सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्तिगत रूप से रखे हैं।
करीब एक घंटे दस मिनट के कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि देने के साथ ही समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर जुटने का संदेश भी दिया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री शिवपाल यादव, बलिया से सपा सांसद सनातन पांडे, सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री बलराम यादव, पूर्व मंत्री ललई यादव, विधायक वीरेंद्र यादव, विधायक प्रभु नारायण यादव, विधायक मो. रिजवी, विधायक जय प्रकाश अंचल, विधायक संग्राम यादव, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, जिलाध्यक्ष सुनील मौर्या, सुशील पांडे कान्हजी मौजूद रहे।