फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rally to quit or be fired aware

रैली निकाल नशा छोड़ने के लिए किया जागरूक

Tue, 13 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Tue, 13 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला महाविद्यालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंगलवार को कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में किया गया।  इस दौरान महिला महाविद्यालय के छात्राओं ने विद्यालय रैली निकालकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, वहां नशामुक्ति अभियान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही नशे से होने वाले नुकसान के बारे लोगों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी बांसडीह राधेश्याम पाठक व विशिष्ट अतिथि आदर्श नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनील सिंह रहे।

विद्यालय से निकली रैली पूरे नगर का भ्रमण कर लोगों को नशा से होने वाले नुकसान से अवगत कराया। इस दौरान छात्राओं ने नारा लगाया है कि बीड़ी पीते खांस रहा है, मौत के आगे नाच रहा है। रेंजर्स ने ठाना है, इस क्षेत्र से नशा मिटाना है।  इस दौरान एसडीएम ने नशामुक्ति पर कहा कि स्वस्थ और स्वच्छ समाज की स्थापना तभी संभव है, जब नशा का उन्मूलन करेंगे। यह एक बहुत बड़ा अभियान और इसमें सबको आगे आना होगा। नशा मुक्त समाज होने से हमारे समाज में हो रहें अपराध में कमी आएगी। जिससे एक अच्छा समाज बनेगावहीं चेयरमैन सुनील सिंह ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहे और दूसरों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करें। तभी जाकर एक अभियान का उद्देश्य पूरा होगा। वहीं प्रबंधक ने आनंद सिन्हा ने बताया कि बड़ों को भी आने वाले कल के बारे में सोचकर नशा को त्याग करना होगा। इस मौके पर अमृतानंद सिन्हा, मनेज चतुर्वेदी, एहसानुल हक, कृष्ण कुमार सिंह, बदरे आलम आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed