फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rajdhani 3 and Gondia Express delayed by five hours

Ballia News: राजधानी तीन और गोंदिया एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब

Thu, 04 Jan 2024 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rajdhani 3 and Gondia Express delayed by five hours
कोहरे ने ट्रेन के परिचालन पर ब्रेक लगा दिया है। ट्रेनों के लेट लतीफ संचालन से यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर ठिठुर कर रात बितानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को बलिया से गुजरने वाली 20503 डिब्रुगढ़- न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से तीन घंटे से ऊपर विलंब से चल रही है। गोंदिया से बरौनी जाने वाली 15232 गोंदिया एक्सप्रेस पांच घंटे, 15049 कोलकता- गोरखपुर चार घंटे लेट रही, 12562 स्वतंत्रता सेनानी तीन घंटे, 11071 लोकमान्य तिलक- बलिया कामायनी एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 15559 अहमदाबा- अयोध्या एक्सप्रेस तीन घंटे, 11033 पूना- दरभंगा एक्सप्रेस एक घंटा, सहित आधा दर्जन ट्रेनें विलंब से पहुंची। कोहरे के कारण ट्रेनों के विलंब होने से दिन में यात्री किसी तरह समय काट ले रहे हैं, सबसे ज्यादा परेशानी सर्द भरी रात में हो रही है। वहीं ट्रेनों में सवार यात्रियों को स्टेशन के इंतजार में परेशान हो जा रहे हैं। कोहरे व निर्माण कार्यों को लेकर लखनऊ छपरा सहित करीब एक दर्जन ट्रेनें रद्द चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed